गौवध निवारण अधिनियम के फरार अभियुक्त के घर कुड़की का नोटिस चस्पा
सरताज आलम INewsUP
बस्ती । नगर पुलिस ने थानाक्षेत्र के मोहम्मद पुर निवासी धारा-3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम में फरार चल रहे अभियुक्तगण शाकिर अली पुत्र सिराजुद्दीन, व सेराज पुत्र आबिद अली, ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर, ग्राम मोहम्मदपुर के विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा एन.बी.डब्लू. और 84 BNSS का आदेश जारी किया गया है । नगर थाना के उपनिरीक्षक अवनीश कुमार सिंह व चंद्रकांत पांडेय सहित स्थानीय पुलिस के साथ मंगलवार को अभियुक्तगण शाकिर व सेराज के घरों पर 84 BNSS नोटिस चस्पा कर ग्राम मोहम्मदपुर के लोगो के समक्ष डुग्गी मुनादी कराई गई| शाकिर,सेराज के विरुद्ध कई थाने पर मुकदमे दर्ज है और एक आपराधिक इतिहास है। शाकिर,सेराज गोकशी के आपराधिक कामों में संलिप्त रहते है। वर्तमान में थाना नगर और स्थानीय पुलिस शाकिर,सेराज को तलाश रही है।
What's Your Reaction?

