जानें... कहाँ हुआ डिजिटल वॉरियर्स कार्यशाला व साइबर क्राइम का अवेयरनेस कार्यक्रम

Jan 29, 2025 - 00:37
 0  42
जानें... कहाँ हुआ डिजिटल वॉरियर्स कार्यशाला व साइबर क्राइम का अवेयरनेस कार्यक्रम

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बस्ती । दुबौलिया पुलिस ने साइबर अपराध की रोकथाम के लिए थाना क्षेत्र के पदमापुर में स्थित चौधरी चरण सिंह डिग्री कॉलेज परिसर में थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में डिजिटल वॉरियर्स कार्यशाला व साइबर क्राइम अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को विभिन्न जानकारियां दी गईं । थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह व साइबर क्राइम थाना प्रभारी विकास यादव की मौजूदगी में छात्रों को जानकारी देते हुए बताया कि फर्जी क्रेडिट, मैसेज फ्रॉड, फेसबुक सोशल मीडिया पर अनजान से दोस्ती, फर्जी लोन,एप टेलीग्राम चैनल, फर्जी हेल्पलाइन नंबर, न्यूड वीडियो कॉल फ्रॉड,फर्जी फोन कॉल्स, गर्लफ्रेंड ऑनलाइन वीडियो कॉल, खरीदारी फ्रॉड, ऑनलाइन बिक्री फ्रॉड,स्क्रीन शेयरिंग एप्लीकेशन फ्रॉड,क्रेडिट कार्ड, चार्जिंग केबल फ्रॉड,फर्जी फेसबुक आईडी, सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़ी फर्जीवाड़े के विभिन्न बिंदुओं पर छात्र छात्राओं को जागरूक किया । इस अवसर पर उ0नि0 सुरेन्द्र प्रसाद, हे0का0 सलमान खान, म0का0 स्वीकृति मिश्रा, म0का0 साधना पाण्डेय तथा जनपदीय साइबर थाना के प्रभारी निरीक्षक श्री विकास यादव, हे0का0 राजेश यादव, का0 रुपेश यादव साइबर सेल बस्ती के प्रभारी उ0नि0 श्री सुभाष सिंह के साथ थाना क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह पी0जी0 पदमापुर पंडुल रोड थाना दुबौलिया जनपद बस्ती के प्रधानाचार्य डॉ0 हरिओम श्रीवास्तव, रामराज बलिराजी देवी इण्टर कालेज अरखापुर, चिलमा बाजार थाना दुबौलिया जनपद बस्ती के प्रधानाचार्य श्री धर्मेन्द्र चौधरी तथा विवेकानंद इंटर कॉलेज कस्बा दुबौलिया जनपद बस्ती के प्रधानाचार्य श्री हरेंद्र प्रताप सिंह के साथ समस्त शिक्षकगण छात्र व छात्राओं को डिजिटल वॉरियर्स अभियान के अन्तर्गत श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय उ0प्र0 द्वारा जारी डीजी परिपत्र संख्या 48/2024 के क्रम में दिये गये निर्देशानुसार साइबर अपराध से बचाव व हेल्पलाइन नम्बर 1930 तथा पोर्टल cybercrime.gov.in के संबंध प्रचार प्रसार करते हुए डिजिटल वॉरियर्स के अन्तर्गत जोड़ने का कार्य सम्पादित किया गया । उक्त के क्रम में सभी लोगों को अन्य विभिन्न साइबर अपराधों के संबंध में जागरूक भी किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow