जमीनी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में तीन महिलाएं घायल, मुकदमा दर्ज

Jan 29, 2025 - 17:15
Jan 29, 2025 - 17:55
 0  243
जमीनी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में तीन महिलाएं घायल, मुकदमा दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बनकटी बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र के अनुपाखोर गांव में जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडा ईंट पत्थर चले जिसमें एक पक्ष की तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि एक महिला अबतक बेहोश है तथा उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है । ग्रामीणों ने तीनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया जहां कविता को मामूली चोट होने के चलते इलाज कर घर भेज दिया गया जबकि पूनम व रीतू का इलाज चल रहा है । जानकारी के मुताबिक अनूपाखोर निवासी बजरंगी व नरेन्द्र कुमार के बीच डीही आबादी जमीन पर कब्जे को लेकर आपसी विवाद चल रहा है, पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि बुधवार की सुबह करीब 9:00 बजे पुरानी रंजिश को लेकर बजरंगी व उनकी पत्नी तथा बेटी के साथ ही ज्ञानपाल,राजपाल, अजीत,बृजभान ने मिलकर लाठी डंडा से लैश होकर घर पहुंच गए और रीतू देवी पत्नी नरेंद्र की पिटाई करने लगे, बीच बचाव करने पहुंची दोनों देवरानी पूनम व कविता के सिर पर लाठी से वार कर घायल कर दिया । रीतू देवी की तहरीर पर लालगंज पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई । सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना के सम्बंध में पूछताछ किया । लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow