किशोरी को होटल में छोड़कर भागा प्रेमी, स्पा सेंटर में बेची गई 4 अरेस्ट
अजमेर अली ब्यूरो चीफ -INewsUP
गोरखपुर। किडनैप की गई 13 साल की लड़की से कई लोगों ने बारी-बारी से रेप किया। फिर उसे एक स्पा सेंटर में बेच दिया गया। पहले होटल में 3 दिनों तक प्रेमी ने रेप किया और फिर छोड़कर फरार हो गया।लड़की ने आपबीती सुनाते हुए कहा- होटल में जबरदस्ती किए जाने पर जब तबीयत खराब हुई तो उसे दवाई देकर रेप करते थे। किशोरी गोरखनाथ क्षेत्र की रहने वाली है। पहली जनवरी को लापता हुई थी और 5 जनवरी को थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने 15 दिनों बाद लड़की को एक होटल से 20 जनवरी को बरामद किया। हालांकि, पीड़िता की मां जब उच्चाधिकारियों के पास पहुंची तो ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए शनिवार को होटल के मालिक, मैनेजर और ग्रीन डायमंड एंड ब्यूटी स्पा सेंटर के मैनेजर और प्रेमी को अरेस्ट कर लिया है। देर रात में आरोपी प्रेमी को भी हिरासत में ले लिया। उससे भी पूछताछ की जा रही है। हालांकि, रेप के आरोप पर पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। अगर रिपोर्ट में पुष्टि हुई तो रेप की धारा बढ़ा दी जाएगी। पुलिस के अनुसार, किशोरी छह महीने से शाहपुर क्षेत्र के रहने वाले एक किशोर के संपर्क में थी। प्रेमी लड़की को 5 जनवरी को गोरखपुर के गीडा क्षेत्र के एक होटल में लेकर पहुंचा था। तीन दिनों तक दोनों साथ रहे। यहां वह लड़की के साथ रेप किया। फिर अचानक वहां से गायब हो गया।अकेली लड़की से होटल मालिक-मैनेजर ने रेप किया प्रेमी के भाग जाने के बाद लड़की होटल में अकेले रह गई। इसका फायदा उठाकर होटल मालिक और मैनेजर ने भी उसके साथ रेप किया। अपने बयान में लड़की ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर उसे दवा भी दी जाती थी। होटल मालिक-मैनेजर ने स्पा सेंटर को लड़की बेची इसके बाद होटल मालिक-मैनेजर ने बड़हलगंज के स्पा सेंटर संचालक को बेच दिया गया। आरोप है कि यहां स्पा के मैनेजर ने भी लड़की के साथ रेप किया। यहां भी उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे नौसढ़ स्थित एक होटल लाया गया। लड़की की तलाश में जुटी पुलिस को 20 जनवरी को उसकी लोकेशन की भनक मिल गई। होटल पहुंचकर पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया। लड़की को 20 जनवरी को ही पुलिस ने परिवार को सौंप दिया। जब लड़की ने अपने घर पर पूरी आपबीती बताई तो मां SP सिटी के पास शिकायत लेकर पहुंची। इसके बाद होटल मालिक, मैनेजर और स्पा सेंटर के मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। लड़की को जब बरामद किया गया तो उसका मेडिकल भी नहीं कराया गया। शहर में स्पा सेंटर और बिना मानक के बने होटलों का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। शहर के बाहरी क्षेत्रों, हाईवे पर ऐसे होटलों की भरमार है। पिछले साल भी इसी तरह के मामले में बड़े रैकेट का खुलासा हुआ था। एक बार फिर नाबालिग लड़की को बेचने की बात सामने आयी है। यह मामला भी देह व्यापार से जुड़ा हो सकता है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि लड़की को बरामद कर लिया गया है। चार लड़कों को गिरफ्तार किया गया है आगे जांच किया जा रहा इसमें संलिप्त सभी को गिरफ्तार किया जायेगा।
What's Your Reaction?

