मंडल अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाईयों का तांता
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी । बनकटी नगर पंचायत के जयपुर निवासी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय को भारतीय जनता पार्टी ने बनकटी मंडल अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। अबतक के करीब 10 वर्षों के राजनैतिक सफर में अंकित पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी के समर्पित सिपाही के रूप में पार्टी को बढ़ाने का काम किया है । उनकी मेहनत और पार्टी के प्रति अटूट आस्था की बदौलत ही वे कई वर्षों से किसान मोर्चा के बनकटी मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा रहे थे । नवागत मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय के मनोनयन पर वरिष्ठ भाजपा नेता इं. अरविंद पाल,रघुनाथ सिंह,विवेकानंद शुक्ल,प्रधानसंघ अध्यक्ष रविचंद्र पांडेय, सभासद शबनम बानो,आनंद शुक्ला,राधेश्याम पांडेय,दिनेश चौधरी,बंटी पांडेय,मोहम्मद वसीम,ऋषिराज मुनि,साधुशरण,दाऊद खान,मोहम्मद हफीज,अतुल पाल,सुभाष शर्मा आदि ने मनोनयन पर बधाईयां दी तथा असम राज्य के प्रभारी व पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद शुक्ल सहित शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
What's Your Reaction?

