स्व.जितेंद्र सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर जरूरतमंदो में कम्बल वितरण

Jan 10, 2025 - 20:40
Jan 10, 2025 - 20:53
 0  64
स्व.जितेंद्र सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर जरूरतमंदो में कम्बल वितरण

सूरज मिश्रा INewsUP

मुंडेरवा । पूर्व ब्लाक प्रमुख नीलम सिंह के पति स्वर्गीय जितेंद्र सिंह की तीसरी पुण्य तिथि पर शुक्रवार को हवन पूजन व भंडारे का आयोजन कर जरूरतमंदों मे कंबल वितरित किया गया । बनकटी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह द्वारा एफएसजीडी कॉन्वेंट परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में महादेवा स्कूल परिसर में स्थापित स्वर्गीय जितेंद्र सिंह की शिलापट्ट पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई । मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री महेश शुक्ला ने स्वर्गीय जितेंद्र सिंह की शिलापट्ट पर मालार्पण कर पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर भाजपा नेता कृष्णचन्द्र सिंह,जिपं सदस्य सुरेंद्र त्रिपाठी,राधेश्याम पांडेय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह, खण्ड विकास अधिकारी भवानी प्रसाद शुक्ला,रामायण सिंह,बबलू सिंह,अविनाश सिंह,विशाल सिंह, मिंटू सिंह,सुजीत सिंह, सुनील पांडे रवीचंद्र पांडे,अंशु शर्मा, रमेश अग्रहरी,भूपेश,वीरेंद्र यादव आदि ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow