सोनहा पुलिस की मनमानी से छुब्ध महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती । एसपी साहब ! सोनहा क्षेत्र का एक लड़का मेरी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया, घर से भागी बेटी अपने साथ 55 हजार रुपया भी ले गई जोकि शौचालय बनवाने के लिए रखा हुआ था । साथ ही जेवरात भी ले गई । सोनहा के साहब मुकदमा नहीं लिख रहे हैं तो 9 जून को तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन साहब तो नाराज हो गए और खूब खरी खोटी सुनाई लेकिन बेटी को भगा ले जाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया !.....ये दर्द सोनहा थानाक्षेत्र की रहने वाली एक महिला का है जिसने अपनी बेटी को उसी थानाक्षेत्र के एक युवक पर भगा ले जाने का आरोप लगाया है । पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर महिला ने बताया कि थानाक्षेत्र का युवक शनि कुमार बीते 2 जून को मेरी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया । शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया । वहीं महिला ने सोनहा पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि नामजद तहरीर देने के बाद भी स्थानीय पुलिस दोषी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है ।
What's Your Reaction?

