ऑटो में छूटा व्यापारी का रुपये से भरा बैग, पुलिस ने लौटाया

Jun 17, 2025 - 23:48
 0  109
ऑटो में छूटा व्यापारी का रुपये से भरा बैग, पुलिस ने लौटाया

अजमेर अली INewsUP

ब्यूरो चीफ, गोरखपुर। अलीगढ़ से गोरखपुर आये एक व्यापारी का रुपयों से भरा बैग ऑटो में छूट गया । सूचना पर पहुंची राजघाट पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खोजबीन में जुट गई कुछ घण्टे में व्यापारी को 60 हजार रुपए रखा हुआ बैग लौटा दिया । दरअसल व्यापारी महेवा मंडी से घण्टाघर जा रहे थे कि भूलवश ऑटो में उनका बैग छूट गया, जिसमें व्यापार की 60,000 रुपये थे। व्यापारी ने चौकी बसन्तपुर थाना राजघाट जनपद गोरखपुर पर सूचना दी गयी थी । चौकी प्रभारी बसन्तपुर मय पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों की मदद से उक्त ऑटो को खोजकर बैग को सकुशल कुल 60,000 रुपये सहित बरामद कर व्यापारी को सुपुर्द किया गया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow