वेतन कटौती से नाराज संविदा कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन

Jun 15, 2025 - 08:50
 0  115
वेतन कटौती से नाराज संविदा कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन

अजमेर अली INewsUP

 ब्यूरो चीफ, गोरखपुर - पीपीगंज बिधुत वितरण खण्ड मे कार्यरत संविदा कर्मियों ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर अपनी समस्याओं अवगत कराया। जिससे निस्तारण के लिए अधिशासी अभियंता ने भरोसा दिलाया। हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। संविदा कर्मियों ने आरोप लगाया कि निर्धारित समय से अधिक ड्यूटी कराया जा रहा है। और तकनीकी खराबी के कारण जनशक्ति एप से हाजिरी सही ढंग से ना लग पाने के कारण उनके वेतन में कटौती की जा रही है। और उनके वेतन रोका जा रहा है। वहां मौजूद संविदा कर्मी ने अभिषेक कुमार भारती iNewsUp से बताया कि सैलरी ना मिलने से सभी के परिवारो पर मानसिक प्रभाव पड़ रहा है। वहां पर मौजूद बिपिन कुमार पाण्डेय, सुजित कुमार,भोला, रामकरन, संदीप कुमार, राजकमल इत्यादि संविदा कर्मी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow