हर गांव हर व्यक्ति तक पहुंचेगी साइबर जागरूकता
असलम खान INewsUP
भानपुर । डिजिटल वॉरियर्स टीम ने साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया तथा डिजिटल वॉरियर्स टीम के सदस्यों को जागरूक करते हुए उन्हें सम्मानित किया तथा नई योजनाओं पर चर्चा कर आईडी कार्ड वितरित किया गया । यह कार्यक्रम साइबर अपराध रोकने व डिजिटल जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित किया गया है । कार्यक्रम की अगुवाई की कमांडर गिरजाशंकर गोंड छोटे नेता ने, और पूरी प्रक्रिया में थाना प्रभारी विजय कुमार की प्रेरणा और मार्गदर्शन ने टीम को नई ऊर्जा दी। इस मौके पर संजय कुमार, उस्मान खान, रूपेश कुमार, अमित मिश्रा, इरशाद, आकाश कश्यप, यशवंत सिंह, रामनयन गौतम, शबीर अली, विशाल गौड़, साहब अली, तौफिक पठान, गोली राजा को आईडी कार्ड देकर सम्मानित किया गया। छोटे नेताजी ने कहा कि “हमारा मिशन हर घर तक डिजिटल सुरक्षा और साइबर जागरूकता का संदेश पहुंचाना। डिजिटल वॉरियर्स अब सिर्फ टीम नहीं, एक आंदोलन बन चुके हैं।” टीम ने संकल्प लिया — साइबर जागरूकता हर गांव, हर व्यक्ति तक पहुंचेगी!
What's Your Reaction?

