छठ महापर्व के दृष्टिगत डीएम व एसएसपी ने किया सूरजकुंड धाम का निरीक्षण

Oct 23, 2025 - 23:56
 0  36
छठ महापर्व के दृष्टिगत डीएम व एसएसपी ने किया सूरजकुंड धाम का निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को परखा

 अजमेर अली ब्यूरो चीफ -INewsUP. गोरखपुर। आस्था का महापर्व छठ मैया की पूजा 25 अक्टूबर से नहाय खाय से शुरू होगा और 27 अक्टूबर को व्रती महिलाएं अस्तचलगामी सूर्य को अर्ध्य दें गी और 28 अक्टूबर को उगते हुए सूर्य को ब्रती महिलाएं उपासना करेंगी, इसको लेकर जनपद के सभी घाटों की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने आज शाम को तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूरजकुंड धाम का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान आयोजक मंडल के साथ वार्ता करके श्रद्धालुओं के आने-जाने और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली श्रद्धालुओं को किसी तरीके की असुविधा न हो इस बात का अधिकारियों ने निर्देश दिया। छठ महापर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिकारी पूरी तरीके से मुस्तैद है। इस मौके पर तिवारीपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह मय फोर्स के मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow