चौकी में बैठे युवक का शराब पीते फोटो वायरल,सिपाही निलंबित

Jun 16, 2024 - 13:25
 0  250
चौकी में बैठे युवक का शराब पीते  फोटो वायरल,सिपाही निलंबित

अजमेर अली INewsUP

गोरखपुर । गीडा थानाक्षेत्र के नौसढ़ पुलिस चौकी में चौकी इंचार्ज की गैर मौजूदगी में एक युवक द्वारा शराब पीने का फोटो जमकर वायरल हो रहा था। चौकी में बैठाकर शराब पिलाने से पुलिस की छवि धूमिल होने लगी, जिससे नाराज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चौकी में मौजूद सिपाही चंद्रभान सिंह को कर्तव्यों के प्रति लापरवाही, अनुशासन हीनता व स्वेच्छाचारिता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow