ग्राम प्रधान ने बदल दी गांव की तस्वीर

Sep 4, 2024 - 13:44
 0  309
ग्राम प्रधान ने बदल दी गांव की तस्वीर

INewsUP असलम खान

भानपुर बस्ती । सल्टौआ विकास खंड के मुगरहा ग्राम प्रधान दिनेश चंद्र ने अपनी रचनात्मक सोंच व कठिन परिश्रम की बदौलत ग्राम पंचायत में स्वच्छता को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया तथा गाँव में साफ सफाई की मिशाल कायम कर दी । सिर्फ गाँव के गली मोहल्ले की साफ सफाई ही नहीं बल्कि गाँव को जोड़ने वाले मुख्य मार्गों की सफाई भी करा दिया । बातचीत के दौरान करीब दर्जनभर की संख्या में गाँव के लोगों ने नालियों व गली मोहल्ले के अतिरिक्त सड़कों की इस सफाई कार्य को विकास खण्ड के अन्य प्रधानों के लिए प्रेरणाश्रोत बताया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow