6 सूत्रीय मांगो को लेकर सुभासपा ने सौंपा ज्ञापन

Jul 26, 2024 - 11:03
 0  89
6 सूत्रीय मांगो को लेकर सुभासपा ने सौंपा ज्ञापन

अश्विनी कसौधन INewsUP

 बस्ती। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी पिछडा मोर्चा 'सुभासपा' के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, किसानों और क्षेत्रीय नागरिकों ने भानपुर तहसील परिसर में 6 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उप जिलाधिकारी भानपुर के आश्वासन के बाद धरना स्थगित कर दिया गया। ज्ञापन में सरयू नहर खण्ड 4 के अन्तर्गत पकड़ी रजवाहा माइनर का संचालन कुशलता से करने, नहर में निकले किसानों की जमीनों का मुआवजा का भुगतान किये जाने, पकड़ी रजवाहा के पुलिया से भगवानपुर पुलिया तक नहर पक्का कराए जाने, विद्युत उपकेन्द्र भानपुर के आमा फीडर के अन्तर्गत ग्राम भौखरी में लगे अवैध व अनैतिक पोल को हटवाने, लगभग 220 मीटर केबल के माध्यम से दर्जनों जगह हरे पेड़ में बांधकर दी गई बिजली सप्लाई को हटवाने, राम बुझारत मौर्या के घर के सामने लगभग 2 साल से गिरे दो बिजली के पोल को लगाए जाने, कोरियाडीह पुलिया से कोठिला पुलिया के बीच बम्बा व छोटी पुलिया का निर्माण कराने, द्वारिका चक ग्राम पंचायत केवटाखोर फीडर सोनहा के अन्तर्गत ओवरलोड चल रहे ट्रांसफार्मर की क्षमता को बढ़ाने, ग्राम पंचायत कोठिली में बने आंगनवाड़ी केन्द्र को अवैध कब्जे से मुक्त कराने, महिला शौचालय, बच्चों का शौचालय, बच्चों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराए जाने की मांग की गई है।। मांगो की पूर्ति न होने की स्थिति में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। धरना प्रदर्शन करने वालों में सूरज कुमार, रमेश चन्द्र वर्मा, अब्दुल अजीज, संदीप चौहान, राजू चौहान, धर्मेन्द्र कन्नौजिया, राम बदल गुप्ता, सुधाकर चौधरी, प्रमोद, समरथ चौधरी, जगदीश मास्टर, केशराम चौधरी, वृजभूषण मिश्र, सीतादेवी राजभर, धर्मेन्द्र यादव, कोमल निषाद, कृष्ण प्रतापमणि व अन्य शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow