दिव्यांग जनों के लिए हर ब्लाक में लगेगा कैंप

Jul 26, 2024 - 11:09
 0  41
दिव्यांग जनों के लिए हर ब्लाक में लगेगा कैंप

सरताज आलम INewsUP

बस्ती। जिले के सदर ब्लाक व नगर पालिका कार्यालय परिसर 27 जुलाई, साऊंघाट ब्लाक परिसर में 31 जुलाई, बनकटी ब्लाक व नगर पंचायत परिसर में 6 अगस्त, बहादुरपुर में 8 अगस्त, दुबौलिया में 13 अगस्त, हरैया ब्लाक परिसर व नगर पंचायत कार्यालय परिसर में 16 अगस्त, विक्रमजोत ब्लाक में 20 अगस्त, परशुरामपुर में 22 अगस्त, गौर में 24 अगस्त, सल्टौआ गोपालपुर में 27 अगस्त, रामनगर में 29 अगस्त, रुधौली ब्लाक व नगर पंचायत परिसर में 31 अगस्त, कप्तानगंज ब्लाक व नगर पंचायत परिसर में 3 सितंबर व कुदरहा ब्लाक परिसर में 5 सितंबर को दिव्यांग जनों के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय ने बताया कि शिविर के माध्यम से दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से संचालित योजनाओं जैसे कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण के लिए चिन्हांकन किया जाएगा। इसमें वह दिव्यांगजन जो तीन वर्षों के अंदर सहायक उपकरण जैसे ट्राईसाइकिल, कान की मशीन, व्हीलचेयर, बैसाखी व स्मार्ट कैन, इत्यादि नहीं पा सके हैं। उनका चिन्हांकन किया जाएगा। साथ ही शल्य चिकित्सा, नवीन पेंशन, शादी विवाह पुरस्कार योजना व यूडीआईडी के लिए जो दिव्यांग जन ऑनलाइन आवेदन कराना चाहते हैं, तो अपने पास उपलब्ध प्रमाण पत्रों जैसे दिव्यांग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (ग्रामीण क्षेत्र 46080-00) व (शहरी क्षेत्र 56460-00), निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, दो फोटो व मोबाइल नंबर सहित अपने ग्राम सचिवों, ग्राम प्रधानों, नगर पंचायत व नगर पालिका के संबंधित कार्मिकों के माध्यम से शिविर में लाभ उठा सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow