5 वर्षों से एक ही ब्लॉक में क्यों पाँव जमाई हैं सचिव नेहा वर्मा

Feb 16, 2024 - 23:00
 0  56
5 वर्षों से एक ही ब्लॉक में क्यों पाँव जमाई हैं सचिव नेहा वर्मा

सरताज आलम INewsUP

 बस्ती । यूँ तो जनपद का विकास विभाग व पंचायतराज विभाग अपने कारनामों के चलते अक्सर चर्चा में बना रहता है परन्तु यदि जिम्मेदार मलाई में लिप्त होकर नियम व शासनादेशों को तार - तार करने लगे तो सिस्टम व जिम्मेदारों पर सवाल उठना लाजिमी हो जाता है । जानकारी के अनुसार सेक्रेटरी नेहा वर्मा जनपद के विकास खण्ड साऊँघाट में दिनांक 11 अक्टूबर 2018 से तैनात हैं । शासनादेशों की यदि बात करें तो कोई भी ग्राम पंचायत या ग्राम विकास अधिकारी किसी एक विकास खण्ड में लगातार अधिकम तीन वर्षों तक ही तैनात रह सकता है । इसके बाद सम्बन्धित कर्मचारी का जिम्मेदार स्तर से अन्यत्र ब्लाक में स्थानान्तरण कर दिया जाना चाहिए परन्तु नेहा वर्मा प्रकरण में ऐसा न करके जिम्मेदारों द्वारा नियम व शासनादेशों को तार - तार किया जा रहा है । इसे अधिकारियों की चूक कहें या साजिश परन्तु सिस्टम पर प्रश्न उठना लाजिमी बन गया है । क्षेत्र में उठ रहे चर्चाओं पर यदि गौर किया जाए तो लोग यह कहने से तनिक भी गुरेज नहीं कर रहे कि मैडम के रसूख के आगे जनपद स्तरीय अधिकारी भी नतमस्तक हैं जिसके कारण ही चाहकर भी जिम्मेदार मैडम का ट्रान्सफर नहीं कर पा रहे हैं ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow