पति ने चाकू से गोदकर की पत्नी की हत्या,सनसनी

Nov 26, 2023 - 21:26
 0  144
पति ने चाकू से गोदकर की पत्नी की हत्या,सनसनी
सांकेतिक तस्वीर

अजमेर अली INewsUP

गोरखपुर। चिलुआताल इलाके के मानबेला स्थित पीएम आवास में रहने वाले पति ने चाकू से गोदकर अपनी 58 वर्षीय पत्नी सुशीला गौड़ की हत्या कर दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने आरोपी पति सत्यनारायण को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पति अपने पत्नी के चरित्र पर शक करता था जिसको लेकर अक्सर उसका विवाद होता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार चिलुआताल के फर्टिलाइजर चौकी के मानबेला स्थित पीएम आवास निवासी 63 वर्षीय सत्यनारायण का विवाद शनिवार को पत्नी सुशीला से हुआ। जिसके बाद सत्यनारायण ने चाकू से प्रहार कर सुशीला की हत्या कर दी। लोगो के अनुसार हत्या के बाद आरोपित पति फरार हो गया। उधर सूचना पर पहुची पुलिस ने महिला को मेडिकल कालेज भिजवाया जंहा उसकी मौत हो गयी। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति सत्यनारायण को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। पुलिस को आरोपी पति ने बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। अक्सर विवाद होता था। शनिवार सुबह भी विवाद हुआ जिसके बाद उसने उसकी हत्या कर दी। आरोपी मजदूरी करता है और अपने बच्चों के साथ कुछ सालों से पीएम आवास में रह रहा था। जबसे वह यंहा रहने लगा तबसे पत्नी अगर किसी से हंस कर बात करती तो वह उसे गलत समझ लेता था। इसको लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद भी होने लगा था। वही पुलिस ने बताया कि आरोपी हत्या के बाद खुद फोन कर सूचना दी। पुलिस ने उसे मौके से ही अरेस्ट कर लिया। इस सम्बंध में एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पति ने 58 वर्षीय पत्नी की हत्या की है। उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow