चाकू की नोंक पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप
संदीप चौरसिया INewsUP
कुदरहा बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में चाकू की नोंक पर किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक पर केस दर्ज किया है।पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव का शिवा चौहान विद्यालय आते-जाते समय रास्ते में उससे अश्लील हरकत करते हुए पीछा करता था। मौका मिलने पर वह छेड़खानी भी करने लगा। लोकलाज के डर से उसने यह बात परिवार से छिपा लिया। 29 जनवरी को जब वह विद्यालय जा रही थी तो रास्ते में शिवा ने उसे सेल्हरा गांव के खेत के पास रोक लिया और गन्ने के खेत में खींच ले गया। उसके बाद चाकू की नोंक पर उसने दुष्कर्म किया। वह बचाव में चिल्लाने लगी तो जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर शिवा पर छेड़खानी, चाकू के बल पर दुष्कर्म करने तथा जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
What's Your Reaction?

