पांच दिन से नहीं हुआ गन्ना तौल, किसान भड़के

Feb 17, 2024 - 16:04
 0  49
पांच दिन से नहीं हुआ गन्ना तौल, किसान भड़के

संदीप चौरसिया INewsUP

 कुदरहा बस्ती । मुंडेरवा चीनी मिल की ओर से स्थापित क्रय केंद्र पर पांच दिन से गन्ने की तौल बंद है। इससे किसान परेशान हैं। शुक्रवार को किसानों ने क्रय केंद्र पर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे गन्ना डायरेक्टर विश्वजीत पाल और फूलचंद्र पटेल ने किसानों को तौल का आश्वासन देकर शांत कराया।क्षेत्र में संचालित गन्ना क्रय केंद्रों पर अनियमितता थमने का नाम नहीं ले रही है। कहीं घटतौली तो कहीं तौल न होने से किसान परेशान हैं। शिथिल प्रशासनिक व्यवस्था का फायदा गन्रा माफिया उठाने से नहीं चूक रहे हैं। जिला गन्ना विभाग जानकारी नहीं है कहकर मामलों से पल्ला झाड़ लेता है। घटतौली और तौल न होने पर शायद ही कभी जिला गन्ना अधिकारी ने प्रभावी कार्रवाई की हो। शुक्रवार को बाटीघाट ए क्रय केंद्र पर किसान विनोद कुमार, राम कुबेर कोप, कृपाराम, राजू, संजय, अमर सहित करीब 30 किसान गन्ना क्रय केंद्र पर प्रदर्शन करने लगे। किसानों ने बताया कि पांच दिन से वह गन्ना लेकर क्रय केंद्र पर हैं। मगर, तौल नहीं हो रही है। इससे गन्ना सूख रहा है। गन्ना लेकर क्रय केंद्र पहुंची गाड़ियों का किराया बढ़ रहा है। इसके बावजूद मिल कर्मी संज्ञान नहीं ले रहे हैं। जिला गन्ना अधिकारी मंजू सिंह ने कहा कि मिल प्रबंधन से वार्ता हुई है। शाम तक तौल शुरू हो जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow