काकोरी कांड के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Aug 9, 2024 - 23:12
 0  84
काकोरी कांड के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

_क्रासर-- कार्यालयों व स्कूलों में हुआ शताब्दी समारोह का आयोजन_

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP बनकटी । आजादी के अमृत मोहत्सव के तहत काकोरी ट्रेन एक्शन के सौवाँ वर्षगांठ पर शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय,नगर पंचायत समेत विभिन्न विद्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें बनकटी ब्लॉक मुख्यालय व नगर पंचायत के गांधीनगर वार्ड के कम्पोजिट स्कूल परिसर में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर एकत्र होकर प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह,नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि इं. अरविंद पाल व बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल सहित शिक्षकों,कर्मचारियों,सभासदों व प्रधानों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शहीदों को याद किया । बनकटी ब्लॉक मुख्यालय सभागार में आयोजित समारोह में प्रमुख प्रतिनिधि व बीडीओ ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संयुक्त रूप से कहा कि देश को आजाद कराने वाले पं. राम प्रसाद बिस्मिल,ठाकुर रोशन सिंह,राजेंद्र नाथ लाहिड़ी सहित सैकड़ों क्रान्तिकारियों ने अपना बलिदान कर दिया, जबकि अंग्रेजी सरकार के खजाने को 9 अगस्त 1925 को शाहजहाँपुर से लखनऊ आ रही ट्रेन को लूट लिया गया था । यह घटना काकोरी गाँव के निकट हुई थी इसलिए इतिहास में इसे काकोरी कांड के नाम से जाना जाता है । काकोरी कांड की घटना से तिलमिलाये अंग्रेजी हुकूमत ने घटना में शामिल क्रान्तिकारियों को गिरफ्तार कर उनके साथ काफी अत्याचार किया और अंत में चार क्रान्तिकारियों को जेल के अंदर ही फांसी दे दी गई । इस अवसर पर रविचन्द पाण्डेय, आशुतोष पटेल,सुनील पाण्डेय, अरविंद दुबे,राजेन्द्र चौधरी,बाबूराम चौधरी,दिनेश चौधरी,राम प्रकाश तिवारी,मोहम्मद वसीम,पप्पू यादव,साधुशरण,राजेश चौधरी,विनोद यादव,राजेश यादव,मेराज खान,बंटी पांडेय,शेषराम चौधरी,रामकिशुन चौधरी,सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow