रामजानकी मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में एक की मौत, चार घायल
सरताज आलम INewsUP
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामजानकी मार्ग पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में दर्दनाक हादसा हो गया। इस टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तत्काल नजदीकी सीएचसी पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान मोहम्मद रिजवान नामक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक मोहम्मद रिजवान ग्राम मिल्की जोत, ब्लॉक पौली, जिला संतकबीर नगर का रहने वाला था। बाकी चार घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए।
What's Your Reaction?

