नौनिहालों के अभिनय से गदगद हुए दर्शक,
आकर्षण का केंद्र रहा शिव तांडव
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी। नगर पंचायत के चन्द्रनगर वार्ड मथौली स्थित सीडीए एकेडमी परिसर में बुधवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र तथा उपजिलाधिकारी गुलाबचंद रहे । वार्षिकोत्सव समारोह में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोह लिया तथा खूब वाहवाही बटोरी। आयोजन में उपस्थित जनों को कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने कभी रुलाया तो कभी गंभीर बनकर सोचने पर मजबूर किया। संचालन रविचंद्र पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन तथा पुलवामा में शहीद वीर सपूतों के फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुआ। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना, शिव तांडव,हनुमान चालीसा, कान्हा बेटी से जागरण, एनिमल डांस,फार्मर डांस सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। मुख्य अतिथि ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हैं कहा कि इस पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की समुचित व्यवस्था करने का श्रेय अरविंद पाल को जाता है , इस पिछड़े ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए बड़े-बड़े शहरों में जाना पड़ता था अब उसकी भरपाई सीडीए एकेडमी में हो जाती है यहां से पढ़ कर निकले हुए बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, प्रोफेसर आदि पद पर आसीन हो रहे हैं। यह बहुत बड़ी उपलब्धि इस क्षेत्र के लिए है। मेरी शुभकामना है यह विद्यालय विश्व पटल पर दिखाई दे। आगे उन्होंने ऋतुओं के श्रेष्ठ बसंत ऋतु के प्रारंभ दिवस व वीणावादनी मां के प्राकट्य दिवस वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के ही दिन वीर सपूतों की पुलवामा में शहादत हुई थी। मैं उन्हें हृदय की गहराइयों से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं । वक्ताओं में डाक्टर अरुणा सिंह पाल, जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द, विवेकांनद मिश्रा,विवेकानन्द शुक्ला, जिपंस सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अश्विनी कुमार उपाध्याय, अंकित पाण्डेय, राधेश्याम पाण्डेय, जगदीश प्रसाद शुक्ल आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सभासद प्रतिनिधि विनोद यादव,वसीम अहमद, मोहम्मद हफीज, बाबूराम चौधरी, दिनेश चौधरी, सुभाष विश्वकर्मा, पिन्टू तिवारी, परमात्मा यादव, रमेश अग्रहरी, लालसिंह, रोली शुक्ला,नीतू सिंह, रघुनाथ सिंह, उर्मिला देवी सुनील पाण्डेय, गोपाल शुक्ला, वीरेंद्र गुप्ता,संजू चौधरी,कौशल चौधरी, जगदम्बा शुक्ला,बेलाल अहमद,अतुल पाल,ब्रम्हदेव यादव सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?

