पीएचसी पर तैनात चिकित्सक सीएचसी पर लिख रहे बाहर की दवा
असलम खान INewsUP
भानपुर बस्ती । सीएचसी रुधौली में सरकारी फरमान की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं । पीएचसी डुमरी में तैनात डा. देवेन्द्र कुमार व सीएचसी रूधौली के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. आनंद मिश्रा की मिली भगत से अपने मूल तैनाती स्थल पर ड्यूटी ना करके सीएचसी रूधौली में ड्यूटी कर रहे हैं, ऐसा करके डा. देवेन्द्र कुमार गरीब मरीज के जेब में डाका डाल करके सरकार की मनसा को तार तार कर रहे हैं l सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा के लिए पीएचसी सेंटर की व्यवस्था बनाई है ताकि गांव देहात क्षेत्र के मरीज उपचार हेतु जनपद मुख्यालय या कस्बों पर न आना पड़े l किन्तु वहां पर नियुक्त डॉक्टर द्वारा ड्यूटी न करके अपनी मनमर्जी से सीएचसी रूधौली पर कार्य किया जाता है, ताकि बाहर की दवा व जांच लिखकर कमीशन के रूप में मोटी रकम की वसूली हो सके l इसमें प्रभारी की भी मिली भगत प्रतीत होती है l इस प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रूधौली में जमकर मरीजों का आर्थिक शोषण हो रहा है, जिससे सरकार की छवि धुमिल हो रही है ।
What's Your Reaction?

