अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक दिन की प्रधानाध्यापक बनी स्नेहा प्रजापति

Mar 9, 2025 - 00:00
 0  61
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक दिन की प्रधानाध्यापक बनी स्नेहा प्रजापति

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी बस्ती । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी की 8वीं की छात्रा स्नेहा प्रजापति को उसी स्कूल में एक दिन के प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी सौंपी गई तथा स्कूली बच्चों द्वारा खेलकूद एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य व विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया । मुख्य अतिथि राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि महिलाएं केवल घर ही नहीं संभाल सकती हैं बल्कि दुनिया को बदल सकती हैं । वहीं राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इकबाल ने महिलाओं के अधिकार,समानता व सशक्तिकरण आदि की जानकारी देते हुए बालिकाओं को जागरूक किया । खेलकूद व पोस्टर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्नेहा,विजय बहादुर व वंदना की टीम को प्रथम तथा गायत्री को द्वितीय व अपर्णा तथा ममता को तृतीय स्थान मिलने पर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया । इस अवसर पर प्रबंध समिति अध्यक्ष रंजना देवी समेत सुनीता चौधरी,सुनीता यादव आदि मौजूद रहीं ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow