अनियंत्रित बाइक विद्युत पोल से टकराई, देवर भाभी घायल
राजेश उपाध्याय INewsUP
बनकटी बस्ती । मुंडेरवा थाना क्षेत्र के महादेवा मार्ग पर स्थित ग्राम खड़ौहा मोड़ पर अनियंत्रित बाइक विद्युत पोल से टकरा गई जिससे चालक समेत बाइक पर पीछे बैठी महिला को गम्भीर चोट आई । पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के रहठौली गाँव निवासी 61 वर्षीय ईश्वर चंद्र पुत्र केशव अपनी भाभी को साथ लेकर महुली थाना क्षेत्र के ओनिया गांव उनके मायके जा रहे थे, कि जैसे ही वह खड़ौहा मोड पर पहुंचे कि अचानक बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई जिससे उन्हें काफी चोटे आई। ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया जहां उसका इलाज चल रहा है ।
What's Your Reaction?

