अर्धसैनिक बलों के साथ पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Mar 31, 2024 - 20:18
 0  48
अर्धसैनिक बलों के साथ पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

मोहम्मद आरिफ INewsUP

 अयोध्या । आगामी लोकसभा चुनाव को मद्दे नजर जनपद अयोध्या इनायत नगर थाना के बारून चौकी क्षेत्र के विभिन्न गांव में अर्धसैनिक बलों के साथ बारुन चौकी के उपनिरक्षक ने निकाला फ्लैग मार्च वही चौकी प्रभारी ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करने के लिए अर्धसैनिक बलों के साथ संवेदनशील असंवेदनशील मतदान केंद्र तथा गांव में फ्लैग मार्च किया जा रहा है ताकि आगामी दिनों होने वाले मतदान में शत प्रतिशत मतदान कराया जा सके। लोगों को विश्वास दिलाया जा रहा है कि मतदान में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होने पाएगी यह अराजक तत्वों द्वारा चुनाव में कोई खलल डालने का प्रयास किया जाएगा तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। फ्लैग मार्च बारुन बाजार मेहदौना सुरवारा होते हुए बारुन बाजार में आकर संपन हुआ ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow