अनियंत्रित ऑटो पलटने से माँ बेटी समेत पांच यात्री घायल,रेफर
राजेश उपाध्याय INewsUP
बनकटी बस्ती । बस्ती महुली मार्ग के रियासत इंटर कॉलेज पंखोबारी के सामने अनियंत्रित ऑटो पलटने से माँ बेटी समेत पांच यात्री घायल हो गये । ग्रामीणों ने निजी वाहन से घायलों को पीएचसी बनकटी भेजा जहां चिकित्सक ने चार का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया तथा एक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया । जानकारी के अनुसार संतकबीरनगर जिले के महुली से बस्ती की तरफ जा रही यात्रियों से भरी ऑटो पंखोबारी गाँव के निकट रियासत इंटर कॉलेज के सामने पहुंची ही थी कि चलती ऑटो में एक उड़ता हुआ हड्डा घुस गया, चालक द्वारा हड्डा भगाने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई । जिससे ऑटो में सवार मुंडेरवा थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी 38 वर्षीय सुमैया व उसकी 6 वर्षीय मासूम बेटी सलमा तथा इसी थानाक्षेत्र के दतुआखोर गाँव निवासी 30 वर्षीय राहुल तथा 28 वर्षीय विकास व कड़सरी निवासी 23 वर्षीय मो. बसीर को हाथ,पैर,सिर व कमर में चोटें आईं । वहीं राहुल के पैर व हाथ में गम्भीर चोट देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया । जबकि चारों को मामूली चोट आई ।
What's Your Reaction?

