किशोरी से दुष्कर्म का आरोपित युवक गिरफ्तार

Dec 28, 2024 - 05:47
Dec 28, 2024 - 13:28
 0  179
किशोरी से दुष्कर्म का आरोपित युवक गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने व जानमाल की धमकी देने के मामले में आरोपी युवक को दुबौलिया पुलिस ने मझियार नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक गांव निवासी युवक पर 20 सितम्बर की दोपहर करीब 12 बजे मेरी बेटी को बुलाकर अपने घर ले गया तथा उसके साथ जबरिया दुष्कर्म किया । गाली और धमकी देते हुए कहा था कि यदि इस बारे में किसी से बताओगी तो जान से मार दूंगा। कहा था कि आरोपी ने धमकी दी थी कि जब जब बुलाऊंगा तब तब चली आना। इसके बाद वह लगातार उसकी बेटी को डरा धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के साथ परिवार वालों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद दुबौलिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई । एसओ जितेन्द्र सिंह ने बताया कि नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को मुखबिर की सूचना पर मझियार नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow