गोवंशीय पशुओं से लदा ट्रक पकड़ाया, 21 पशु बरामद
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती । दुबौलिया पुलिस ने रामजानकी मार्ग के कटारिया चांदपुर बंधा के पास गोवंशीय पशुओं से लदा ट्रक पकड़ लिया । जिसमें से 21 गोवंशीय पशु बरामद किया गया। दुबौलिया थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि रामजानकी मार्ग से ट्रक संख्या UP50AT9435 से ले जाये जा रहे ट्रक को घेराबन्दी कर कटरिया चाँदपुर बन्धा पर ग्राम चाँदपुर के पास से पकड़ा गया है जहां मौके से गौवंशीय पशुओं की बरामदगी करते हुए नियमानुसार अभियोग पंजीकृत कर पशुओं का चिकित्सकीय परीक्षण व इलाज कराकर उनको उचित देखभाल के लिये रमना तौफीर गौशाला को दिया जा रहा है । इस सम्बन्ध में थाना दुबौलिया पर मु0अ0सं0 04/2025 धारा 3/5ए/8 गोबध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम व 325/324(4) BNS बनाम ट्रक नं0 UP50AT9435 चालक नाम पता अज्ञात के विरुद्व पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार करने वालों में थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह समेत वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रसाद, आनन्द कुमार शाही, रामरेखा यादव तथा आरक्षी हरेन्द्र यादव, अरुण यादव, शिवम सिंह, अभिषेक यादव शामिल रहे ।
What's Your Reaction?

