बाइक सवार ने खड़ी बाइक में ठोका, हालत गंभीर

Jul 3, 2025 - 23:45
 0  117
बाइक सवार ने खड़ी बाइक में ठोका, हालत गंभीर

असलम खान INewsUP

भानपुर,रूधौली । थाना क्षेत्र के नसीबगंज चौराहे पर बृहस्पतिवार की सायं करीब 7 बजकर 30 मिनट पर उस समय हादसा हो गया जब बाइक सवार अजय पुत्र जगराम निवासी बंगरिया अपनी बहन को लेकर रूधौली से अपने घर जा रहा था l बाइक सवार अजय रूधौली की तरफ से आ रहा था जैसे ही नसीब गंज चौराहे पर पहुंचा तो रोड के पूरब तरफ एक बाइक खड़ी थी l परन्तु सामने से आ रही बड़ी गाड़ी की रोशनी से चका चौध होकर उसने खड़ी बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार अजय उम्र 20 व उसकी बहन कंचन देवी उम्र 21 वर्ष बुरी तरह से घायल हो गए l स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उनको जिला अस्पताल भेजवा दिया गया l

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow