सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम ने सुनी फरियाद

Jul 5, 2025 - 23:49
 0  49
सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम ने सुनी फरियाद

असलम खान INewsUP

भानपुर, बस्ती । रुधौली तहसील में शनिवार को अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान व अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने जनसुनवाई कर प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना। उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों को निर्देशित किया कि वे शिकायत के स्थलीय सत्यापन के बाद निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य केवल शिकायत दर्ज करना नहीं, बल्कि उसका ठोस और संतोषजनक समाधान देना है। अपर जिलाधिकारी बस्ती ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस प्रशासन और जनता के बीच एक मजबूत संवाद का माध्यम बनता जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों की सक्रियता और समयबद्ध कार्रवाई से न सिर्फ लोगों को राहत मिल रही है, बल्कि व्यवस्था में पारदर्शिता और भरोसा भी बढ़ रहा है। मौके पर उपजिलाधिकारी आनन्द प्रकाश तहसीलदार डॉ रवि यादव व नायब तहसीलदार नीरज सिंह रहे मौजूद l

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow