करंट लगने से पेंटर की दर्दनाक मौत
अश्विनी कसौधन INewsUP
बस्ती । जिले के हरैया थानांतर्गत तेनुआ गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए सीएचसी हरैया ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि तेनुआ निवासी रामबरन (50) पेंटर का कार्य करते थे। बुधवार को दोपहर करीब दो बजे घर में रखे स्टैंड वाले पंखे को हटाते समय वह करंट की चपेट में आ गए। तेज झटके के साथ वह पंखा सहित जमीन पर गिर गए। जब तक परिजन मौके पर पहुंचे। वह करंट से झुलस कर बेहोश हो चुके थे। आनन-फानन में उन्हें सीएचसी ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।
What's Your Reaction?

