बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्यवाही,अस्पताल सील

Jul 5, 2025 - 23:54
 0  209
बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्यवाही,अस्पताल सील

अश्वनी कसौधन INewsUP

 बस्ती । डॉ एस के गौड के जे के हॉस्पिटल पर प्रशासन का चाबुक चल गया है और उनके अस्पताल पर कार्यवाही भी कर दी गई है l विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने डी एम बस्ती व मुख्य चिकित्साधिकारी बस्ती से शिकायत की थी जिसके जांच के उपरान्त अस्पताल को सील कर दिया गया है l अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे की संदिग्ध मौत के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर गठित जांच टीम ने शुक्रवार को अस्पताल को सील कर दिया।सोनहा थाना क्षेत्र के नरखोरिया कंचनपुर चौराहा निवासी राधेश्याम कसौधन के बच्चे को डॉक्टर एसके गौड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने पहले बच्चे को निमोनिया बताकर इलाज शुरू किया। बच्चे की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया था। बच्चे की हालत बिगड़ने और जीभ काली पड़ने पर भी नर्स ने डॉक्टर के आने का इंतजार करने को कहा। डॉक्टर गौड़ सुबह 11 बजे राउंड पर आए। उन्होंने तब बताया कि बच्चे को दिल की समस्या है। बीते 25 तारीख को अस्पताल पर लापरवाही से मासूम की जान चली गई थी l

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow