पिकप व बोलेरो तथा बाइक की टक्कर में तीन घायल
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी बस्ती । बस्ती महुली मार्ग के लालगंज थानांतर्गत पंखोबारी गाँव के पास मंगलवार की रात 9 बजकर 7 मिनट पर बोलेरो व पिकप तथा बाइक की टक्कर हो गई । बोलेरो व पिकप में टक्कर इतना जोरदार था कि बोलरो के परखच्चे उड़ गए जबकि पिकप सड़क किनारे पलट गई । वहीं बोलेरो के पीछे आ रही बाइक बोलेरो में पीछे से टकरा गई जिससे उसका चालक भी घायल हो गया । बोलेरो चालक हरिश्चंद्र यादव व उसमें सवार संदीप चौधरी गम्भीर रूप से घायल हो गए । हादसे में पिकप पलट गई तथा उसमें रखा किराने का सारा सामान बिखर गया । वहीं पिकप चालक बानपुर निवासी कन्हैया पुत्र राम मूरत पूरी तरह सुरक्षित बच गया । सूचना पर हमराहियों के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बोलेरो में फंसे चालक को निकलवाते हुए घायलों को अस्पताल भेजवाया और वाहन को खिंचवाकर अपने साथ थाने ले गए । जानकारी के मुताबिक मुंडेरवा थानाक्षेत्र के दतुआखोर निवासी संदीप चौधरी की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर बोलेरो से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचा दिया और वापस भोजन करने बोलेरो से घर जा रहे थे, जैसे ही बनकटी ब्लॉक मुख्यालय के आगे गन्ना क्रय केंद्र से महज दो सौ मीटर पश्चिम पहुंचे ही थे कि बस्ती की तरफ से आ रही पिकप के साइड में जोरदार टक्कर हुई और पिकप पलट गई जबकि पिकप चालक पूरी तरह सुरक्षित है । वहीं बोलेरो चालक हरिश्चंद्र यादव उर्फ डींगर व उसमें सवार संदीप चौधरी गम्भीर रूप से घायल हो गए । राहगीरों व पुलिस टीम ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से पीएचसी बनकटी भेजवाया जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया । थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सहित मुख्य आरक्षी रोहित यादव,पंकज सिंह,प्रशांत सिंह,देवी शरण चौहान, प्रेम शीला आदि ने छतिग्रस्त वाहनों को सड़क से खिंचवाकर आवागमन बहाल कराया ।
What's Your Reaction?

