एएसपी ने रूधौली थाना व कस्बे का किया निरीक्षण, दिया निर्देश
आलोक बरनवाल INewsUP
रूधौली बस्ती । अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह सोमवार की रात रुधौली थाना का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए जहां उन्होंने औचक थाना परिसर की साफ सफाई,महिला हेल्प डेस्क,आगंतुक कक्ष,नव निर्मित भवन,मालखाना, कार्यालय,भोजनालय,आरक्षी आवास आदि की बारीकी से निरीक्षण किया । कार्यालय में अपराध रजिस्टर,हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, बीट बुक,त्यौहार रजिस्टर आदि अभिलेखों को खंगाला । प्रदेश में चल रही IGRS में रैंकिंग व्यवस्था की दृष्टिगत थाना की रैंकिंग सुधार हेतु संबधित कर्मचारियों को उचित दिशा निर्देश दिया तथा थाने पर नियुक्त सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ मीटिंग किया । मीटिंग में रात्रि गस्त और अधिक प्रभावशाली बनाने व अपराध को रोकथाम हेतु बताया गया। प्रभारी निरीक्षक रूधौली दिनेश चंद्र मय समस्त स्थानीय पुलिस बल के साथ कस्बा रुधौली,भानपुर मोड़,बखिरा मोड़ पर पैदल गस्त किया गया । गस्त के दौरान सर्राफा व्यापारी और अन्य दुकानों कि CCTV कैमरा को चेक किया गया तथा हर घर कैमरा अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया कि अपने-अपने दुकानों/घरों में सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगवाए। गस्त के दौरान अचानक बाइक सवार का एक्सीडेंट होने पर तत्काल अपर पुलिस ओपी सिंह व प्रभारी निरीक्षक दिनेशचंद्र थाना रूधौली के द्वारा मौके पर घायल को उठाकर तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सीएससी रूधौली भेजवाया गया।
What's Your Reaction?

