व्यवसायिक प्रतिष्ठान में लगा चार सीसीटीवी कैमरा ,थानेदार ने फूलमाला पहनाकर किया सम्मानित
राजन चौधरी INewsaUP
लालगंज बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के प्रमुख चौराहों,कस्बों, संवेदनशील स्थानों व विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने का काम युध्द स्तर पर चल रहा है, जिससे 24 घण्टे मनचलों व अराजक तत्वों पर नजर रखा जा सके । इसी क्रम में लालगंज पुलिस के प्रयासों से शुक्रवार को थानाक्षेत्र के बानपुर चौराहे पर स्थित एक प्रतिष्ठान के मालिक राम दरश के द्वारा चार सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया है । उनके इस कार्य के लिए थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया । थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस महानिदेशक के आदेश पर चल रहे "हर घर कैमरा" अभियान के जरिये अपराध नियंत्रण,अपराध के अनावरण,अराजक व अपराधिक तत्वों पर निगरानी करने में सहायता मिलेगी तथा कैमरा लगाए जाने को लेकर उच्चाधिकारियों का यह निर्णय पुलिस महकमें के लिए मील का पत्थर साबित होगी ।
What's Your Reaction?

