हत्या के चार मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
अजमेर अली ब्यूरो चीफ -INewsUP
गोरखपुर। जनपद के पिपराइच थाना क्षेत्र में हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में हत्या के आरोप में चार मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल, एक तमंचा और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार थाना पिपराइच पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 874/25 के तहत वांछित अभियुक्त दयानन्द उर्फ छोटू, ऋतिक रोशन उर्फ रोशन, उदय उर्फ किशन कुमार और दीपक को गिरफ्तार किया गया है। इनके साथ एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक 26 दिसंबर 2025 को अभियुक्तों ने पुरानी रंजिश और सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाने को लेकर षड्यंत्र रचा। इसके बाद वादी के पुत्र को गोली मारकर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने 01 अदद अवैध पिस्टल (7.65 एमएम)01 अदद तमंचा (315 बोर)01 अदद मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि बाल अपचारी को नियमानुसार किशोर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा मजबूत हुआ है।
What's Your Reaction?

