दलित के घर में घुसकर मारपीट व लूट का आरोप,मुकदमा दर्ज करने से कतरा रही पुलिस ?
सोमनाथ चौहान INewsUP
गोरखपुर । गोरखपुर जिले के बांसगांव थानांतर्गत चंदलहा गाँव में एक दलित महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर उसी गाँव के पुलिस विभाग में तैनात एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली गलौज देने व घर में घुसकर मारपीट व छेड़छाड़ तथा कीमती जेवरात लूट ले जाने का आरोप लगाया है । पुलिस को तहरीर देते हुए दलित महिला ममता ने बताया कि 12 जून की सुबह करीब 10 बजे गांव के ही गंगादीन यादव (उत्तर प्रदेश पुलिस) पुत्र बनवारी यादव, ऋषिमुनि यादव व नारदमुनि यादव पुत्रगण राजाराम यादव, सुग्रीव यादव पुत्र रामदयाल यादव,अनिल यादव (UPP) पुत्र गंगादीन यादव, रंजू यादव (UPP) पुत्री गंगादीन यादव, इंद्रावती देवी पत्नी गंगादीन यादव तथा संतकबीरनगर जिले के महुली थानांतर्गत मोलनापुर गाँव निवासी दुर्विजय यादव एवं मूलचंद यादव ने पुरानी रंजिश को लेकर असलहा,धारदार हथियार चाकू व लाठी-डंडा लेकर घर पहुंच गए और मेरे (ममता) सहित तीनों बेटियों संजना, कुसुम व मोहिनी तथा दोनों बेटे राकेश व भोलू पुत्र राकेश को जातिसूचक शब्दों (बेलदारिया चमारिया) को जोड़कर भद्दी-भद्दी गाली गलौज देने लगे , इस बीच जब हम सभी जान बचाकर घर में भागे तो उक्त सभी घर में घुस गए और बेटियों के साथ अश्लील हरकत व छेड़छाड़ करने लगे तथा विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से मारपीट कर घायल कर घर दिया । इस दौरान दबंगों ने काफी तोड़फोड़ किया तथा कई बेसकीमती जेवरात उठा ले गए जिससे दलित परिवार का काफी नुकसान हुआ ।
What's Your Reaction?

