बिस्किट खाई,पानी पीया और फिर दुकानदार को पीटा

Oct 4, 2024 - 23:13
 0  283
बिस्किट खाई,पानी पीया और फिर दुकानदार को पीटा

ब्यूरो रिपोर्ट INeswUP

 बनकटी बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के भरवलिया जोगिया मोड़ पर जनरल स्टोर की दुकान चला रहे युवक की आधा दर्जन की संख्या में आये बदमाशों ने जमकर पिटाई कर दी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं, शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल अमरेश पाण्डेय को पीएचसी बनकटी पहुंचाया जहां उपचार कर घर भेज दिया गया । थानाक्षेत्र के जोगिया गाँव निवासी अमरेश पाण्डेय पुत्र सरयू प्रसाद पाण्डेय ने लालगंज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि भरवलिया जोगिया मोड़ पर किराने की दुकान चलाते हैं, शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे चार युवक पैदल आकर बिस्किट और पानी खरीदे, इसी बीच एक युवक ने फोन कर दो अलग अलग बाइकों से दो अन्य लोगों को भी बुलाया, कुछ ही देर में वे लोग पहुंच गए और दुकान के सामने सड़क पर चालू हालत में ही बाइक पर खड़े रहे, फिर दोबारा उन लोगों ने नार्मल पानी मांगा और जैसे ही बिसलेरी बोतल लेने झुका कि पहले से मौजूद चारों लोगों ने पीछे से कॉलर खींचकर पीटना शुरू कर दिया । वहीं यह भी बताया कि एक युवक से पटकी पटका भी हुई लेकिन तख्ते के नीचे से अद्धा ईंट निकालकर सिर में मार दिया जिससे गंभीर चोट आई और वहीं गिर पड़ा तथा दोनों बाइकों से छः लोग फरार हो गए। घटना इलाके में दहशत का माहौल है । लालगंज थाना प्रभारी मोहन लाल चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है छानबीन की जा रही है , जल्द ही हमलावरों हिरासत में लेकर कार्यवाही की जाएगी ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow