बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हुजूर की विलादत
सरताज आलम INewsUP
बस्ती । आदर्श नगर पंचायत नगर बाजार बस्ती जुलूस ए मोहम्मदी में ऊंट और दो घोड़ों के साथ गाड़ियों पर मक्का मदीने की झांकियां सजाये हुए खुशी और हर्षोल्लास से झूमते हुए हजारों नौजवान बूढ़े बच्चे मर्द नात पढ़ते हुए जश्ने ईद मिलादुन्नबी में सम्मिलित हुए जगह-जगह लोगों के लिए जलपानऔर भोजन की व्यवस्था थी यहां से जुलूस समाप्त होने के बाद कुसौरा बाजार में जुलूस जश्ने ईद मिलादुन्नबी के तकरीर में हजारों लोग शामिल हुए कुसौरा बाजार में रजा ए मुस्तफा कमेटी के तत्वाधान में बड़ी तकरीर का आयोजन रखा गया जिसमें इलाके के सारे मुस्लिम शामिल होकर हर्षोल्लास से नबी सरकार के जन्मदिन को मनाते हैं, इस अवसर पर महादेवा विधायक दूध राम, मौलाना इजहार उल हक, मुमताज खान, अब्दुल रब अंसारी, कैस खान, प्रधान इरफान अंसारी, बक्सर प्रधान नूर मोहम्मद, नासिर खान, इरशाद खान, सभासद नियाज इदरीसी,गोली प्रधान, अनवारूलहक डॉक्टर किताबु ल्लाह अंसारी और तमाम मशहूर मौलाना कारी सहित हजारों गणमान्य लोग मौजूद रहे, जुलूस को सकुशल संपन्न करवाने के लिए प्रभारी निरीक्षक थाना नगर देवेंद्र सिंह, और सब इंस्पेक्टर फखरे आलम खान, कांस्टेबल धनवंत गुप्ता, हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव को फूलों की माला पहनकर सम्मानित किया गया, कलवारी पुलिस भी कुसौरा बाजार में प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में जगह-जगह पर मुस्तैद रही
What's Your Reaction?

