संदिग्ध ड्रोन उड़ने व बारावफात को लेकर लालगंज पुलिस ने की बैठक
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी । लालगंज थानांतर्गत विभिन्न गाँवों में बुधवार की रात्रि संदिग्ध ड्रोन उड़ने की सूचना पर ग्रामीण हलकान रहे और जगह जगह अफरातफरी का माहौल रहा । ड्रोन की सूचना पर डायल 112 समेत लालगंज पुलिस की टीमें इलाके में रात्रि गस्त करती रहीं । शुक्रवार को देशभर में मनाए जा रहे बारावफात पर्व व संदिग्ध ड्रोन उड़ने को लेकर प्रभारी निरीक्षक लालगंज संजय कुमार की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक की गई जहां दोनों समुदायों के संभ्रांत जनों की मौजूदगी में त्यौहारों को आपसी सौहार्द व शांति पूर्ण ढंग से मनाये जाने की अपील की गई । थानाक्षेत्र में उड़ रहे ड्रोन की सूचना डायल 112 समेत लालगंज पुलिस को देने की बात की गई । बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि शुक्रवार को थानाक्षेत्र के 21 गांवों में अकीदतमंदों के द्वारा बारावफात का जुलूस निकाला जा रहा है जहां आपसी सौहार्द बनाये रखें । क्षेत्र में संदिग्ध ड्रोन उड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि ड्रोन उड़ने की सूचना पर उच्चाधिकारियों से बात की जा रही है फिलहाल अभी तक ड्रोन से नदियों के सर्वे की जानकारी प्राप्त हो रही है ।किसी भी अफ़सवाह पर ध्यान ना दें । इस मौके पर महसों चौकी इंचार्ज अनस अख्तर समेत भाजपा नेता अखिलेश शुक्ला,मोहम्मद याकूब, नौशाद आदि क्षेत्रीय संभ्रांतजन मौजूद रहे ।
What's Your Reaction?

