अस्पताल में फल वितरण व झाड़ू लगाकर मनाया पीएम का जन्मदिन
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिवस को भाजपाईयों ने सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया । मंगलवार को शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के पहले दिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनकटी नगर पंचायत व विकास क्षेत्र के विभिन्न छठघाटों,अमृत सरोवरों,गली,मोहल्लों,मंदिरों तथा अस्पताल परिसर सहित सड़क किनारे झाड़ू लगाकर साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया । बनकटी नगर पंचायत के बांसापार स्थित अमृत सरोवर व छठघाटों पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ल व अतुल पाल की अगुवाई में साफ सफाई किया गया तथा पीएचसी बनकटी परिसर में किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रविचन्द पाण्डेय व ब्लॉक अध्यक्ष अंकित पांडेय की अगुवाई में झाड़ू लगाकर साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों व प्रसूताओं को फल वितरित किया गया । वहीं बनकटी विकास खंड के खरका, खैराटी,बाघापार,महथा व मकदूमपुर,देवमी,कड़सरी तथा बजहाँ आदि ग्राम पंचायतों के प्रधानों व सचिवों ने अपने अपने गाँव के अमृत सरोवर किनारे झाड़ू लगाकर साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया । इस अवसर पर डा.राजेश कुमार,पीसी पाण्डेय,भोलू पाल,गिरजेश पाल,सुनील पांडेय,राजेन्द्र चौधरी,बबलू दूबे,मेराज अहमद,रामानन्द,जनार्दन शुक्ला,आदित्य पाल,मुनिराम,गुलाल शुक्ला आदि साफ सफाई में शामिल रहे ।
What's Your Reaction?

