AIIMS की अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन रिपोर्ट को बताया फर्जी
संदीप चौरसिया INewsUP
बस्ती । मुंडेरवा थानाक्षेत्र के लहरी निवासी शांति शर्मा का इलाज पिछले 8 महीनों से गोरखपुर के AIIMS से चल रहा है । मंगलवार को इनकी तबियत अचानक बिगड़ गई तो स्वजनों ने संतकबीरनगर जिले के भुजैनी स्थित स्पर्श हॉस्पिटल पहुंचाया जहां चिकित्सक डॉ.आरके चौधरी ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए खलीलाबाद डायग्नोस्टिक सेंटर भेज दिया । चौंकाने वाली बात तो ये है कि उल्ट्रासाउंड रिपोर्ट पूरा नॉर्मल निकला ।जबकि AIIMS के अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन दोनों में गाल ब्लैडर में 6 एमएम की पथरी होने की जानकारी हुई थी जिसका इलाज चल रहा था और 22 जून को पथरी का ऑपरेशन भी होना था । स्वजनों ने बताया कि खलीलाबाद डायग्नोस्टिक सेंटर से बात करने पर AIIMS की रिपोर्ट फ़र्ज़ी बताई जा रही है। शांति देवी के इतना दर्द होने की वजह पूछा तो रेडियोलॉजिस्ट नाराज होकर रिपोर्ट वापस ले लिए और अपशब्दों का इस्तेमाल करने लगे ।मरीज तड़पता रहा लेकिन रिपोर्ट सही न होने के कारण इलाज नहीं हो पाया।
What's Your Reaction?

