अनियंत्रित कार विद्युत पोल से टकराई, वाहन छतिग्रस्त

May 29, 2024 - 18:53
May 30, 2024 - 00:43
 0  159
अनियंत्रित कार विद्युत पोल से टकराई, वाहन छतिग्रस्त

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बनकटी बस्ती । मुंडेरवा थानाक्षेत्र के चनुआ मेहरई गाँव में एक कार्यक्रम से वापस लौट रहे ग्राम प्रधान की कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई । जिससे वाहन छतिग्रस्त हो गया जबकि ग्राम प्रधान अजय चौधरी सहित चालक बाल बाल बच गए । लालगंज थानाक्षेत्र के रौतापार निवासी ग्राम प्रधान अजय चौधरी मंगलवार की रात मुंडेरवा थानाक्षेत्र के चनुआ मेहरई के ग्राम प्रधान के घर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा पूर्णाहूति के बाद आयोजित प्रीतिभोज से वापस लौट रहे थे, भरवलिया मोड़ पर पहुंच ही रहे थे कि उनकी स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल में टकरा गई जिससे पोल टूट कर कार पर गिर गया जिससे कार छतिग्रस्त हो गया जबकि चालक व सवार सुरक्षित हैं । ग्राम प्रधान व चालक गाड़ी छोड़ कर घर चले गये । बुधवार की सुबह पुनः छतिग्रस्त वाहन के पास पहुंचे तो देखा कि कार की बैटरी व मोबाइल चोरी हो गई थी ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow