सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
राजेश उपाध्याय INewsUP
बनकटी बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र के हटवा गांव निवासी 65 वर्षीय मोहरा देवी पत्नी जगराम चौधरी बुधवार को अपने पति जगराम के साथ आंख का इलाज़ कराकर वापस घर लौट रही थी, जैसे ही वह कोतवाली थानाक्षेत्र के कैली अस्पताल के पास पहुंची ही थी कि अचानक सामने से आ रही अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कैली अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया । जहां घटना के तीसरे दिन इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई । महिला के मौत की खबर मिलते ही गाँव में कोहराम मच गया, स्वजन दहाड़ मारकर रोने बिलखने लगे ।
What's Your Reaction?

