लोन अफसर ने डकार लिए 2 लाख 39 हजार
अश्विनी कसौधन INewsUP
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र स्थित स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड कंपनी के लोन आफिसर के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मुकदमा दर्ज कराया गया है। शाखा प्रबंधक संजीव कुमार विन्द ने पुरानी बस्ती पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि कम्पनी ग्रामीण महिलाओ को समूह मे छोटे छोटे व्यवसाय करने के लिए लोन प्रदान करती है। कम्पनी भारतीय रिजर्व बैंक से पंजीकृत है। कम्पनी की बस्ती शाखा मे लोन आफिसर के पद पर कार्यरत कुशीनगर जनपद के गुलरिहा कोहर गद्दी निवासी अमन कुमार मिश्रा ने महिला मेंबरो से धोखा धड़ी कर 239560 रुपया ले लिया, लेकिन उसे कम्पनी मे जमा नही कर गबन कर लिया। तहरीर के आधार पर आरोपी लोन आफिसर के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?

