ना खरीदें चाइनीज मंझा व डोरियां, हो सकती है कार्यवाही
असलम खान INewsUP
भानपुर बस्ती । मकर संक्रांति के अवसर पर थाना रुधौली के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दूबे ने क्षेत्र में स्थित दुकानों पर जहां पतंग एवं उसकी डोरिया बिक रही हैं सभी दुकानदारों को हिदायत दी कि चाइनीज माझे चाइनीज डोरियां किसी भी हालत में नहीं बेची जाएंगी अगर ऐसा करते हुए कोई दुकानदार पाया जाता है तो नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में कई टीमें कस्बा रुधौली में तथा देहात क्षेत्र में भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है
What's Your Reaction?

