मायके गई माँ के पीछे चल पड़ा रोता बिलखता बेटा, गुलरिहा से बरामद
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी । लालगंज थानाक्षेत्र के बांसापार निवासी गणेश चौहान का घर से भटका हुआ 7 वर्षीय बेटा रंजीत 8 घण्टे बाद सोमवार की शाम करीब 5 बजे मुंडेरवा थानाक्षेत्र के गुलरिहा सिरमा ग्राम प्रधान रामकेश चौधरी की सूझबूझ से बरामद हो गया । जानकारी के मुताबिक बाँसापार गांव निवासी संगीता पत्नी गणेश चौहान सोमवार की सुबह मुंडेरवा थानाक्षेत्र के जमुहट स्थित अपने मायके जाने के लिए घर से निकली और 7 वर्षीय बेटा रंजीत को घर छोड़ दिया । लेकिन कुछ देर बाद रंजीत भी पैदल ही चल पड़ा और भटक कर वह इचढ़वा मार्ग पर स्थित गुलरिहा सिरमा जा पहुंचा । रंजीत को रोता हुआ देख ग्राम प्रधान की नजर पड़ गई और उन्होंने नाम पता पूछते हुए बनकटी नगर पंचायत के अंबेडकर नगर वार्ड सभासद बाबूराम चौधरी से फोन कर जानकारी दिया । देर शाम करीब 5 बजे मौके पर पहुंचे रंजीत के परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया
What's Your Reaction?

