व्यापार में घाटा और कर्ज से परेशान व्यवसायी ने की खुदकुशी

Nov 23, 2023 - 12:39
 0  51
व्यापार में घाटा और कर्ज से परेशान व्यवसायी ने की खुदकुशी
सांकेतिक तस्वीर

इशिका गुप्ता INewsUP

बस्ती । मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बटेला में नहर के पास फंदा लगाकर बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसायी ने जान दे दी। बुधवार को भोर में राहगीरों ने पेड़ से लटकते हुए शव देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। मुंडेरवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी रमेश चंद्र चौधरी (45) निवासी जमोहरा, भुड़लीपुरवा थाना मुंडेरवा के रूप में हुई है। वह बटेला में मकान बनाकर परिवार के साथ रहता था। यहीं पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान भी चलाता था। परिजनों के अनुसार, मृतक को व्यापार में घाटा हुआ था और कई लोगों से कर्ज ले रखा था। इससे वह अक्सर परेशान रहता था। एसओ ने बताया कि व्यवसायी का शव उसके घर से 300 मीटर पूरब सड़क के किनारे रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि घटना स्थल से फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow