विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों को चुरा ले गए चोर
जितेंद्र रावत INewsUP
हर्रैया/छावनी, बस्ती । छावनी थाना क्षेत्र के हाईवे किनारे स्थित मझौवा दूबे गांव स्थित डाॅ. बीके दूबे इंटरनेशनल स्कूल में लगे आधा दर्जन सीसीटीबी कैमरे चोर चुरा ले गए। सीसीटीवी कैमरा निकालते समय तीन चोरों का फुटेज कैमरे में कैद हो गया, लेकिन तीनों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। विद्यालय के चेयरमैन श्रीकांत दूबे ने छावनी पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पांच नवंबर को भी मझौवा दूबे गांव स्थित अयोध्या प्रसाद दूबे इंटर कॉलेज से चोर एक दर्जन कैमरा चुरा ले गए थे। इसकी भी तहरीर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय पाठक ने छावनी पुलिस को दी है। अभी छावनी पुलिस इस मामले की जांच ही कर रही है। थानाध्यक्ष सुभाष मौर्य ने बताया कि तहरीर मिली है। हार्डडिस्क में चोरों की तस्वीर कैद है, जिसके आधार पर छानबीन की जा रही है।
What's Your Reaction?

